
एंकर.. रायबरेली में छह दिन पहले सर्राफा व्यवसायी से हुई पैंसठ लाख की लूट के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान इमरान नाम के आरोपी को पैर में गोली लगी है। वहीं दो अन्य आरोपी दिलशाद और रिजवान फरार हो गए है। मामला लालगंज का है। यहाँ सर्राफा मंडी में अनंत राम सोनी की दुकान है। बीती 19 नवंबर को अनंत राम दुकान बंद करके घर जा रहे थे तभी बाइक सवार बदमाश उनसे आभूषण वाला बैग छीन कर फरार हो गए थे। पुलिस ने कई टीमों को इस लूट के खुलासे में लगाया था। पुलिस की छानबीन में सामने आया था कि पप्पू सोनी नाम के पीड़ित के रिश्तेदार ने ही मुखबिरी कर लूट करवाई थी। पुलिस ने पप्पू सोनी को पकड़कर सख्ती की तो उसने बता दिया कि कानपुर के इममरान दिलशाद और रिजवान ने लूट की है। उसने बताया कि तीनों आज कानपुर भागेंगें। बीती रात लालगंज थाना इलाके के सातनपुर बाईपास के पास पुलिस ने नाकाबंदी की तो अपाचे बाइक से भाग रहे बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान इमरान के पैर गोली लगी और वो गिर पड़ा जबकि दिलशाद और रिजवान फरार हो गये। पुलिस ने इसके कब्ज़े से लूटा गया सोना और अवैध असलहे बरामद किया है।










