
भीम युवा संगठन ने संविधान दिवस पर निकली महा रैली
सलोन रायबरेली
भीम युवा संगठन के तत्वाधान में 26 नवंबर 2023 दिन रविवार को संविधान दिवस के शुभ अवसर पर सलोन 181 विधानसभा में संविधान सम्मान यात्रा की महारैली निकालकर क्षेत्र में एकता की मिसाल पेश किया। यात्रा की शुरुआत सीओ ऑफिस सलोन से सलोन कस्बे में तहसील रोड तक हजारों की संख्या में भीम युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जिंदाबाद, संविधान जिंदाबाद, भीम युवा संगठन जिंदाबाद के नारे लगाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीम युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र भीमराज व विशिष्ट अतिथि कौशलेंद्र अंबेडकर रहे। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक युवाओं की शान प्रधान अमित पासी व कृष्णा गौतम ,जितेंद्र भीमराज (गुड्डू) रहें। संविधान सम्मान यात्रा में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-कर कर हिस्सा लिया। युवाओं के जय भीम ,जय संविधान, जय हिन्द के नारे से कस्बा गूंज उठा। इस शुभ अवसर पर सौरव रावत, उमेश रावत ,कुलदीप भीमराज ,हरकेश पासी ,दीपक भीमराज ,सहित हजारों की संख्या में भीम युवा संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।










