
एंकर.. रायबरेली में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहाँ अनियंत्रित गति से जा रहा ट्रक रोडवेज बस को टक्कर मारने के बाद कार को रगड़ते हुए चाय ठेला में घुस गया। दुर्घटना में ट्रक और बस ड्राइवर समेत कुल नौ लोग ज़ख़्मी हुए हैं। घायलों में बस पर सवार यात्री भी शामिल हैं पूरी घटना का सीसीटीवी में हुई कैद मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन चौराहे का है। यहाँ सुल्तानपुर से आ रहा ट्रक जैसे ही सिविल लाइन चौराहे पर पहुंचा प्रयागराज की ओर से आ रही रोडवेज बस आमने सामने आ गई। ट्रक ने बस को बचाने के लिए एक तरफ काटा लेकिन तब तक बस के गेट की तरफ से टकरा गया। टक्कर लगने के बाद अनियंत्रित ट्रक एक कार से रगड़ते हुए मौजी रेस्टोरेंट के सामने लगे चाय ठेले को टक्कर मारने के बाद बस को जोरदार टक्कर मार दी, घटना में कुल 9 लोग घायल हुए हैं जिसमें चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया है गनीमत रही की चाय ठेले पर उस समय कम ग्राहक मौजूद थे। हालांकि चाय ठेले वाले की हालत गंभीर बताई गई है। दुर्घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है।










