
दुल्हन को विदा करा कर घर लौट रहे दूल्हे व उनके भाइयों पर दबंगों ने धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला
रायबरेली जिले की कानून व्यवस्था हुई ध्वस्त दुल्हन को विदा करा कर घर लौट रहे दूल्हे व उनके भाइयों पर आधा दर्जन दबंगों ने धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला दबंगों के हमले में दूल्हे सहित पांच सगे भाई गंभीर रूप से हुए घायल सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल किया गया रेफर मामला सलोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे का है जहां धरई गांव के रहने वाले द्वारिका प्रसाद अपने बेटे राहुल की बारात लेकर सलोन कस्बे में आए हुए थे शादी समारोह संपन्न होने के बाद सभी लोग दुल्हन को विदा करा कर अपने घर जाने के लिए निकले ही थे तभी रास्ते में खड़ी ट्रैक्टर ट्राली को हटाने को लेकर विवाद हो गया इसके बाद आधा दर्जन से अधिक बेखौफ दबंगों ने दूल्हे राहुल, पिता द्वारिका प्रसाद सहित उनके पांच बेटों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया दिनदहाड़े हुई घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां सभी पांचों लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया।










