
एंकर रायबरेली में हुआ सड़क हादसा बच्चों से भरी स्कूल बस को सामने से आ रही वोल्वो बस ने मारी जोरदार टक्कर दोनों बसों के उड़े परखच्चे, ड्राइवर कंडक्टर समेत तीन स्कूली बच्चे हुए घायल ड्राइवर की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल किया गया रेफर मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास का है जहां दिल्ली को जाने वाली प्राइवेट बस से निमिषा कान्वेंट स्कूल की बच्चों से भरी बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई जिससे बच्चों में चीख पुकार मच गई स्थानीय लोगों की मदद से बस की स्टेरिंग में फंसे ड्राइवर संजय पांडे पुत्र कामता प्रसाद पांडे उम्र 50 वर्ष व कंडक्टर कदही लाल पुत्र रामदास उम्र 60 वर्ष समेत बच्चों को नीचे उतारा गया जिसमें दो बच्चों को मामूली चोटे आई हैं वहीं ड्राइवर कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां ड्राइवर संजय पांडे की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया।










