
एंकर.. रायबरेली में ज़मीनी विवाद के चलते स्कूली छात्रा पर धारदार हथियार से हमला हुआ है। छात्रा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दबंगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छापेमारी की करवाई शुरू कर दी है। मामला डीह थाना इलाके के पूरे इटहा गांव का है। यहाँ के रहने वाले नंद कुमार का पड़ोसी कमलेश कुमार से पुराना ज़मीनी विवाद है। इसी मामले में एक दिन पहले दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक एक व्यक्ति का 151 में चालान करते हुए सख्त हिदायत दी थी। पुलिसिया करवाई से तिलमिलाए कमलेश कुमार पक्ष ने आज सुबह बाहर से कुछ लोगों को बुलाकर हमला कर दिया। हमले में स्कूल जा रही नंद कुमार की बेटी पर भी दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलें में स्कूली छात्रा समेत तीन अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सी ओ सलोन वंदना सिंह का कहना है कि मामले में हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीमे बना दी गयी हैं।










