
एंकर रायबरेली में घने कोहरे के कारण हुआ सड़क हादसा तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में गिरी बाल बाल बचे कार सवार लोगों की जान माल सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसावन खेड़ा गांव के पास का है जहां रायबरेली से जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में गिर गई जिससे कार सवार लोगों में चीख पुकार मच गई ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे सभी पांच लोगों को बाहर निकाला गया गनीमत यह रही कि सभी को मामूली चोटें आई और एक बड़ा हादसा होने से बच गया वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुलिया टूटी होने के कारण आए दिन यहां सड़क हादसे होते हैं अगर जल्द ही जिला प्रशासन के द्वारा पुलिया को ठीक नहीं कराया गया तो हम लोग धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।










