
एंकर रायबरेली में जमीनी विवाद के चलते एक बार फिर बेखौफ दबंगों ने दंपति पर कुल्हाड़ी व लाठी से किया जानलेवा हमला दबंगों के हमले में पति-पत्नी हुए घायल पति की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर मामला डीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूरे पंडित के पुरवा गांव का है जहां अमरेश कुमार पुत्र रामप्रताप का गांव के रहने वाले बैजनाथ से जमीनी विवाद चल रहा था आज बैजनाथ पुत्र विश्राम उम्र 45 वर्ष अपनी पत्नी सुषमा देवी के साथ खेत जा रहे थे तभी पहले से घात लगाकर बैठे अमरेश कुमार ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर दंपति पर कुल्हाड़ी व लाठी से जानलेवा हमला बोल दिया दंपति चीख पुकार सुनकर जब परिजन उनको बचाने के लिए दौड़े तो सभी हमलावर मौके से फरार हो गए ग्रामीणों की मदद से परिजन पति-पत्नी को लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पति बैजनाथ की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया।










