
एंकर रायबरेली में हुआ भीषण सड़क हादसा अनियंत्रित तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार चार लोगों को मारी जोरदार टक्कर, डंपर की टक्कर से बाइक में बैठी महिला की मौके पर हुई दर्दनाक मौत वहीं मासूम बच्चे सहित तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती मामला जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के बिंदा गंज गांव के पास का है जहां तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी डंपर की टक्कर से बाइक में बैठी महिला रामकली पत्नी राम लखन उम्र 40 वर्ष की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वहीं बाइक चला रहे अनिल पुत्र शोभा लाल, रेनू पत्नी रामसेवक व उसका बेटा प्रियांशु उम्र डेढ़ वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां मासूम बच्चे सहित तीनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रायबरेली जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जहां सभी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है वही घटना के बाद डंपर चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेन के बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे के विधिक कार्रवाई शुरू की










