
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को मारा जोरदार टक्कर बाइक पर बैठी महिला की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के अरखा पेट्रोल टंकी के पास का है जहां रमेश कुमार मानिकपुर अपने ससुराल से वापस अपने घर थाना मिल एरिया जा रहे थे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक up 70 gt 7555 ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर बैठी महिला सोमा देवी उम्र 65 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई वही बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है राहगीरों की की मदद से घायल को ऊंचाहार सीएससी लाया गया जहां पर घायल का उपचार किया गया है वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही ट्रक चालक मौके से ट्रक छोड़कर भागने में कामयाब रहा पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है
डॉ सुरेश चंद सीएससी ऊंचाहार ने बताया कि बाइक सवार रमेश को मामूली चोटे आई थी उनका प्राथमिक उपचार किया गया है वही उनकी माता सोमा देवी को मृत अवस्था में सीएससी लाया गया










