

पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा महिला थाना का किया गया औचक निरीक्षण
आज दिनाँक 14 मई 2022 को पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्लोक कुमार द्वारा महिला थाना का औचक निरीक्षण किया गया, जिसके अन्तर्गत थाना परिसर में बने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर नियुक्त महिला आरक्षियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये,कार्यालय के अभिलेखों के रख-रखाव व आगन्तुक रजिस्टर,कोविड-19 हेल्प डेस्क,हवालात,मालखाना रजिस्टर,त्यौहार रजिस्टर व माल के रख-रखाव का निरीक्षण किया गया । इसी क्रम में निर्माणाधीन बैरिक/विवेचक कक्ष, शस्त्रागार ,हवालात बैरिक,शौचालय और आगन्तुक कक्ष,मुकदमाती मालों आदि का निरीक्षण करते हुए उनको सुव्यवस्थित व साफ-सफाई से रखने हेतु निर्देशित किया गया तथा जहां कहीं भी कमियां पायीं गयीं तो सम्बन्धित को सख्त हिदायत देते हुए त्वरित सुधार करने के निर्देश दिये गये । तत्पश्चात थाने पर लगे सीसीटीवी कैमरे,सीसीटीएनएस/आईजीआरएस पोर्टल, कार्यालय के अभिलेखों/शस्त्रों के रख-रखाव की समीक्षा की गयी । लम्बित विवेचनाओं को त्वरित/समयबद्ध/निष्पक्षतापूर्वक निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिला बीट अधिकारियों को एण्टीरोमियों चेकिंग व जागरुकता कार्यक्रम करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली विश्वजीत श्रीवास्तव व थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।










