
*न्यायमूर्ति रणविजय सिंह व पूर्व डी.जी.पी. सुलखान सिंह ने राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह को किया सम्मानित।*
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
आधारशिला कॉलेज ऑव प्रोफेशनल कोर्सेज रायबरेली में राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन भारत द्वारा विश्व मानवाधिकार दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में समाज में अच्छा कार्य कर रहे व लोगों को उनके हितों की रक्षा के प्रति जागरूक करने और लोगों की मदद करने वाले राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय कुमार सिंह जी को न्यायमूर्ति रणविजय सिंह उच्च न्यायालय इलाहाबाद व उत्तर प्रदेश के पूर्व डी.जी.पी. श्री सुलखान सिंह जी ने सम्मानित किया।उनका उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आपके जैसे व्यक्तित्व की इस समाज को अत्यंत आवश्यकता है जहां एक ओर व्यक्ति समाज अपने व्यक्तिगत कार्यों में उलझा हुआ है और लोगों का शोषण करते हुए अपने को मजबूत करने की प्रयास में लगातार लगा है। वहीं दूसरी ओर लोगों को न्याय दिलाने व उनके अधिकारों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से संगठन के द्वारा नित नए कार्यों के माध्यम से समझ में जागरूकता उत्पन्न करने का कार्य आपके द्वारा किया जा रहा है जो निश्चित रूप से बहुत ही सराहनीय है। पूर्व डी.आई.जी. डॉ. तहसीलदार सिंह ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह की सराहना करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की।उस समय मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में न्यायाधीश राम बहादुर सिंह, आई.जी. बद्री प्रसाद सिंह, डी.आई.जी रतन कुमार श्रीवास्तव, कमिश्नर लाल बिहारी पांडे समेत भारी संख्या में समाज की प्रति अपनी प्रतिबद्धता स्थापित करने वाले लोग मौजूद रहे।










