
उच्च प्रार्थमिक विद्मालय सुठ्ठा हरदो में न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित हुआ खेल कूद प्रतियोगिता।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली दीनशाहगौरा गदागंज,ब्लाक दीनशाहगौरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत सुठ्ठा हरदो के उच्च प्रार्थमिक विद्मालय में न्याय पंचायत स्तर के विद्यालयों के मिलकर सामूहिक खेल कूद का आयोजन किया गया समस्त न्याय पंचायत के शिक्षकों ने किया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पधारे आशोक कुमार सचान खण्ड विकास अधिकारी दीनशाहगौरा व खण्ड शिक्षा अधिकारी छत्रपाल सिंह रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सेवा निवृत्त शिक्षक शिवा कान्त मिश्रा तथा दूसरे विशिष्ट अतिथि में जनपद स्तर के सम्मानित दलितों गरीबों की भरपूर सेवा करने वाले पुस्कर सिहं रहे,कुबेर मौर्य व सम्मानित ग्राम पंचायत सुठ्ठा हरदो के हिमकर सिहं ने कमान संभाली प्रमुख रूप से आयोजित होने वाले खेलों में सौ,दो सौ चार सौ मीटर की दौड , कबड्डी खो खो लम्बी कूद,,गोला फेंक,डिस्कस थ्रो,लेखन एवं विजय प्रतियोगिता बालक बालिकाओं दोनों के लिए आयोजित किया गया खेल कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान प्राप्त,एवं तीसरे स्थान पर भी आये हुए बालक बालिकाओं के हौसले को बढाने के लिए आये हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व समाज सेवियों ने पुरस्कार वितरण किया पुरस्कृत किए गए बच्चों की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। विद्मालय में सभी बच्चों ने एक साथ मिल बैठ कर भोजन गृहण कर बताया कि हमें मीनू के अनुसार भोजन ब्यवस्था कराई जाती है बच्चों की शिक्षा ब्यवस्था भी सराहनीय रही।










