
एंकर बिजली के पोल पर चढ़कर काम कर रहा लाइनमैन आया करंट की चपेट में, करंट की चपेट में आने से लाइनमैन बिजली के पोल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से हुआ घायल, घायल लाइनमैन को इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती मामला जगतपुर थाना क्षेत्र का है जहां संविदा कर्मी लाइनमैन राजू 29 वर्ष बिजली के पोल पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गया करंट की चपेट में आने से लाइनमैन में राजू पोल से नीचे गिर पड़ा, पोल से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया।










