
एंकर.. मोदी की गारंटी जन जन तक पहुंचाने के लिए आज केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति विकसित भारत संकल्प यात्रा लेकर रायबरेली पहुंचीं। यहाँ लालगंज ब्लॉक के मीठापुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सेकडों लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं के प्रमाणपत्र सौंपे। उन्होंने आवासीय योजनाओं के लाभार्थियों को उनके घर की चाभी अपने हाथ से दी जबकि ऋण योजना से संबंधित लाभार्थियों को चेक सौंपा। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत कर उनके विकास की गाथा उन्हीं की ज़बानी सुनी। केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति ने देशभर में वंचितों और गरीबों को दी जा रही योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि यह मोदी की गारंटी है कि 2027 तक पूरा देश आत्मनिर्भर होगा जिसे साकार करने के लिए गरीबों को विभिन्न योजनाओं से जोडा जा रहा है।










