
गदागंज थाना के चन्द कदम की दूरी से चोरों ने मोटर साइकिल किया पार।
बेख़ौफ़ चोरों को नहीं है पुलिस का डर।
गदागंज रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र में बेखौफ हुए चोर नहीं रहा पुलिस का डर थाना की चन्द क़दम की दूरी से बीते शुक्रवार को सायंकालीन एक मोटरसाइकिल बेखौफ होकर चोर उठा ले गए अमरेश सिंह पुत्र रामनरेश सिंह निवासी पूरे कालू सिंह मजरे किशोरी बालम पुर गदागंज ने बताया कि 22/12/23 को समय लगभग शाम 8 बजे अपने घर से गदागंज चौराहे पर अपनी मोटर साइकिल से घरेलू सामान लेने आए थे मोटर साइकिल पंजीयन संख्या up 33 AH 4761 है जिसे जलालपुर धई रोड सड़क के किनारे चौरसिया पान भंडार की दुकान के बगल में खड़ी कर के सामान लेने चला गया था जब वापस आया तो देखा कि वहां से मेरी मोटर साइकिल गायब थी काफी खोजबीन की पर कही पता नही चल सका जिसकी लिखित शिकायत गदागंज थाना प्रभारी को देकर मामले से अवगत कराया है।










