
CRS NEWS रायबरेली ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के जगतपुर ब्लॉक अंतर्गत गढ़ी मनिहर गांव में अचानक एक घर में आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया वहीं आग की चपेट में आकर तीन घरों का सारा सामान जल कर खाक हो गया वहीं ऊंचाहार प्रथम से ज़िला पंचायत सदस्य आदर्श बाजपेई ने मौके पर पहुंच पीड़ित परिवारों को पांच हजार रूपये 5000 रूपये की आर्थिक मदद दी पीड़ित कमला , सलमान, सोहन लाल को ठंड से बचाव के लिए कंबल भी उपलब्ध करवाया। आदेश बाजपेई ने कहा कि आगे भी परिवारों की सेवा जारी रहेगी।










