

शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन
रायबरेली
आज दिनांक 14 मई20 22 को विकासखंड रोहनिया के दयानंद इंटर कॉलेज उमरन के सभागार में नवागंतुक खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश यादव की अध्यक्षता में परिषदीय शिक्षकों की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ रोहनिया के अध्यक्ष पवन कुमार शुक्ला ने किया गोष्टी में खंड शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार हेतु विभिन्न नवा चारों के विषय में विस्तार से बताया परिषदीय विद्यालयों में नामांकन वृद्धि 12 सप्ताह के कार्यक्रम एवं निपुण भारत अभियान आदि विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक आर न सिंह, अध्यक्ष पवन शुक्ल मनीष पांडेय एवं अन्य वरिष्ठ अध्यापकों द्वारा शिक्षा अधिकारी को माल्यार्पण किया गया। संगोष्ठी में विकास क्षेत्र के समस्त शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशक एवं कार्यालय के स्टाफ ने प्रतिभाग किया प्रबंधक के समापन उद्बोधन के साथ ही संगोष्ठी का समापन हुआ।










