
घने कोहरे का फायदा उठाकर गदागंज थाना क्षेत्र में एक ही रात में अलग-अलग दो जगह हुई चोरी।
गदागंज रायबरेली।
गदागंज थाना क्षेत्र में चोरी का ग्राफ बढ़ा क्षेत्रीय लोग कहने लगे गदागंज पुलिस सो रही आप जागते रहिए वहीं पहला मामला गदागंज थाना
क्षेत्र अलीपुर चकराई निवासी मारूफ अहमद पुत्र फारूफ अहमद ने बताया कि मेरी दुकान अलीपुर चकराई में अंडे, पान, व गुटके की दुकान है बीती रात में अज्ञात चोरों द्वारा सारा सामान उठा लिया गया जब सुबह दुकान खोलने आया दुकान का सारा सामान गायब था अज्ञात चोरों ने रात में कोहरे का फायदा उठाकर दुकान का सामान चुरा ले गए है।
वही दूसरी घटना गोड़ा मजरे चरुहार वीक निवासी चन्द्र प्रकाश पुत्र राधा कृष्ण ने बताया कि मेरी मोटर साइकिल गाड़ी नंबर up 32 AC 2692 जो दरवाजे बरामदे में खड़ी थी जिसको रात में लगभग 10 बजे जब सब लोग घर के अंदर थे जब सुबह देखा तो वहां पर नही थी काफी खोजबीन की पर कही पता नही चला मामले की लिखित शिकायत थाना प्रभारी को दी गई है वही गदागंज थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चोरों की जांच पड़ताल की जा रही है जल्द ही क्षेत्र में टीम सक्रिय कर धर पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।









