
*ईमानदारी तथा निष्ठा से जन-जन तक सेवा प्रदान कर रहे हैं डाक कर्मचारी*
_____________________________________
——डॉक कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित कर लोगों को दी गई जानकारी—–
डलमऊ रायबरेली। भारतीय डाक विभाग द्वारा विकास खंड के मकदूम पुर पंचायत भवन में शुक्रवार को डाक कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का था तथा यह कार्यक्रम उप डाक अधीक्षक लालगंज राजेश तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मकदूम पुर , बलभद्र पुर , देवली , जोहवानटकी के ग्राम प्रधानों , आशा बहू , आंगनबाड़ी कार्यकर्तियो , ग्रामीणों के साथ ही डाक विभाग के शाखा डाकपाल व उप डाकपाल व ग्रामीणों ने भाग लिया । कार्यक्रम में बालिकाओं को सुकन्या समृद्धि योजना के खातों की पासबुक व ग्रामीण डाक जीवन बीमा धारकों को पालिसी बांड व पास बुक का वितरण किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सहायक डाक अधीक्षक लालगंज राजेश तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्राम पंचायतों के लिए डाक विभाग में आकर्षक योजनाओ की शुरुवात की गयी है । जिसमे 0 से 10 वर्ष तक कि लड़कियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना , महिला सम्मान बचत पत्र जिसमें महिलाएं एक हजार से 2 लाख रुपये तक प्रतिवर्ष जमा कर सकती है । इस योजना में चकरबृद्धि ब्याज के साथ ही बैंक की अपेक्षा ज्यादा ब्याज मिलता है । जिसमे आप कम से कम 250 रुपये प्रतिमाह का खाता खोलकर अधिक लाभ ले सकते है । बैंक के सापेक्ष पोस्ट आफिस में रुपया जमा करने से आपका रुपया सुरक्षित होता है । इसमें ब्याज अधिक मिलता है । इसमें जमा किया गया रुपया से कभी कोई फ्राड नही कर सकता है । बिना अंगूठा लगाए कोई रुपया निकाल नही सकता है । आपका अंगूठा ही आपकी पासबुक है । पोस्टआफिस में जमा धनराशि की भारत सरकार की गारंटी होती है । पोस्ट आफिस के द्वारा इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक का खाता खोलने पर उसके माध्यम से अपने किसी बैंक के खाते का दस हजार रुपया तक डाकिया के माध्यम से अपने दरवाजे निकाल सकते है । वही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि , बृद्धावस्था , बिधवा व बिकलांग पेंसन , मनरेगा मजदूरी सहित बिभिन्न सरकारी योजनाओ का रुपया बहुत आसानी से कम समय मे इस खाते में आ जाता है । प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जिस पोस्ट आफिस में जितना रुपया जमा होगा । उक्त धनराशि का खाताधारकों को बैंक की अपेक्षा अधिक ब्याज मिलने के साथ ही उसका 90 प्रतिशत रुपया उस ग्राम सभा के विकास कार्यो में लगाया जाएगा । इस योजना से आपके लाभ के साथ ही ग्राम सभा मे अधिक विकास कार्य हो जायेगे । इस मौके पर ग्राम प्रधान बनवारी लाल , प्रधान राम अभिलाष यादव, जगदीश प्रसाद , हनुमान डाक विभाग के देवेश चौधरी ,भूतपूर्व शाखा डाकपाल बलभद्र पुर रामानंद अवस्थी , अभिषेक बाजपेई , उत्कर्षिनी ,योगिता रावत , हर्षिता , मोहम्मद आरिफ , रचिता श्रीवास्तव आदि सहित काफी संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे ।










