
एंकर आग तापते समय संतुलन बिगड़ने से अलाव में गिरी दो मासूम बहने, आग में झुलसने से दोनों मासूम बहनें गंभीर रूप से हुई घायल दोनों घायल बहनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुचमा गांव का है जहां घर के बाहर आग तापते समय दो मासूम बहनें आरूषि तिवारी उम्र 10 वर्ष व राधा तिवारी उम्र 5 वर्ष पुत्री मेवा लाल तिवारी संतुलन बिगड़ने के कारण अलाव में गिर पड़ी जिससे आग में झुलसने के कारण दोनों मासूम बहनें गंभीर रूप से घायल हो गई, दोनों घायल बहनों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया।










