
एंकर रायबरेली में देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा आवारा जानवरों को बचाने के चक्कर में पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकराई, चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से हुए घायल, सभी घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती मामला भदोखर थाना क्षेत्र के दूलागंज गांव के पास का है जहां देर रात सलोन कोतवाली के पुलिस रात्रि ग्रस्त के दौरान आवारा जानवरों को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरा गई,जिसमें थाने में तैनात चार पुलिसकर्मी सुनील कुमार पांडे उम्र 30 वर्ष, उपेंद्र यादव उम्र 26 वर्ष, मुनेंद्र सिंह उम्र 30 वर्ष, शिवाजी चौहान उम्र 28 वर्ष, गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लिए जाया गया जहां सभी की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया जहां दो पुलिस कर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।










