
रायबरेली
एंकर रायबरेली में आवारा जानवरों से परेशान होकर ग्रामीणों ने सैकड़ो की संख्या में आवारा पशुओं को क्रीड़ा स्थल में बंद करके लगाया ताला मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के ऐहार गांव का है जहां आवारा जानवर घूम घूम कर खेतों में बोई फसलों गेहूं, सरसों, आलू व अन्य सब्जियों को लगातार नुकसान पहुंचा रहें हैं वहीं अन्नदाता रात भर भीषण ठंड में रात रात भर जागकर अपने खेतों की रखवाली करते हैं लेकिन फिर भी आवारा जानवरों के झुंड उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे थे इसी से परेशान होकर ग्रामीणों ने सैकड़ो की संख्या में घूम रहे आवारा जानवरों को गांव के किनारे बने क्रीडा स्थल में बंद करके ताला लगा दिया, जैसे ही इसकी सूचना जिला प्रशासन को लगी तो जिला प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और सभी अधिकारी किसानों से बातचीत करके उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।










