
एंकर भारत सरकार के द्वारा नये मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन के बाद वाहन चालकों की शुरू हुई देशव्यापी हड़ताल का असर अब रायबरेली जिले में दिखने लगा है, ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते पेट्रोल पंपों पर लंबी लंबी कतारें देखने को मिल रही है, रायबरेली जनपद में विभिन्न कंपनियों के कुल 104 पेट्रोल पंप है, लेकिन अचानक देर शाम से जिले के लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ लगने लगी, जो लोग पहले सौ डेढ़ सौ रुपए का पेट्रोल डलवाते थे वह अपनी गाड़ियों की टंकी फुल कराने लगे हैं, हालांकि पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि लोगों को पैनिक होने की कोई जरूरत नहीं है हड़ताल के चलते पेट्रोल टैंकर आने में कुछ दिक्कत जरूर आ रही है लेकिन लोगों को धैर्य रखने की जरूरत है घबराने की नहीं।










