
उद्यान मंत्री विकसित भारत संकल्प यात्रा में हुए शामिल।CRS NEWS रायबरेली 2 जनवरी। उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने वि0 खं0 हरचंदपुर में सेवा ही संकल्प पदयात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा कसो खास से शुरू होकर बिशुनपुर तक गई। पदयात्रा के दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और उसके निस्तारण के आश्वासन दिए। यहां पर उन्होंने लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। साथ ही सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित भी किया। उद्यान मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके अतिरिक्त उद्यान मंत्री ने ग्राम कोरिहर सी सी रोड का शिलायन्स किया। उन्होंने कहा कि इस रोड के बन जाने से ग्रामीण वासियों को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही शहरी क्षेत्र से जुड़ जाने से व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।










