
गदागंज थानेदार के सख्त तेवर के बावजूद चोरों का आतंक जारी थानेदार को लगातार दे रहे खुली चुनौती l
रायबरेली
रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर हुई 3 मोटर साइकल चोरी से जनता में बनी दहशत आप को बताते चलें कि थाना क्षेत्र में पहली चोरी अमरेश सिंह निवासी कालू सिंह मजरे किशोरी बालम पुर की मोटर साइकल,22/12/23 को गदागंज चौराहे से शाम को लगभग 7 बजे गायब हो गई थी वही,दूसरी चोरी 28/12/23 को चंद्र प्रकाश पुत्र राधा कृष्ण निवासी गोड़ा मजरे चारुहार वीक की मोटर साइकल शाम तक़रीबन 10 बजे उनके दरवाजे से गायब हो गई , तीसरी चोरी 2/1/24 को अभिनव पुत्र पवन कुमार निवासी सुटट्टा हरदो ने बताया कि मंगलवार को शाम तक़रीबन 7 बजे जिम करने के लिए गदागंज आया हुआ था मिनी फिटनेस कल्ब के पास मोटर साइकल खड़ी कर के अंदर चला गया 7,50 बजे बाहर आया तो वहा से मोटर साइकल गायब थी काफी खोजबीन की पर कही पता नही चला जिसकी लिखित शिकायत दे कर थाना प्रभारी को अवगत कराया है वही थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के द्वारा लगातार चोरों की तलाश की जा रही थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा और चोरों को पकड़ कर जेल भेजा जायेगा अचानक चोरों का कहर इस कदर छा गया की व्यापारियों से लेकर प्रशासन तक हक्का-बक्का है
सोचने वाली बात यह है कि सारी चोरियां 7:00 बजे ही क्यों होती है
व्यापार मंडल अध्यक्ष गदागंज
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल गदागंज अध्यक्ष इंतजार सिंह ने बताया कि गदागंज थाना प्रभारी संतोष सिंह से इन चोरियो पर गहनता से बात की गई तो थाना प्रभारी ने बताया कि हम जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करेंगे और चोरी ना हो पाए इसके लिए चौराहे पर कैमरे की भी व्यवस्था कराई गई है मेरा उद्देश्य है की हर हाल में थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना है










