
एंकर रायबरेली में मिशन शक्ति अभियान की उड़ी धज्जियां नाबालिग किशोरी के साथ वहसी दरिंदे ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार मामला खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाबा खेड़ा गांव का है जहां कक्षा आठ में पढ़ने वाली एक नाबालिग किशोरी के साथ उसके ही गांव के रहने वाले प्रकाश पुत्र मुन्नीलाल ने घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया घटना के समय लड़की के घर में कोई मौजूद नहीं था और वह घर में अकेली थी तभी मौका पाकर गांव के रहने वाले युवक ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म कर डाला लड़की के परिजन जब लौट कर घर आए तो नाबालिग किशोरी ने रो रो कर पिता को अपने साथ हुए घटना की पूरी जानकारी दी, घटना की जानकारी होते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया वहीं पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर वहसी दरिंदे दुष्कर्म के आरोपी प्रकाश को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।










