
CRS NEWS रायबरेली, 4 जनवरी। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने रोगी कल्याण समिति, जिला महिला चिकित्सालय, रायबरेली की शासी निकाय की बैठक बचत भवन सभागार में की।
बैठक में रोगी कल्याण समिति के विभिन्न मदों के आय एवं व्यय की समीक्षा की गई तथा नवीन प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया गया। नवीन प्रस्तावों पर समिति के सभी सदस्यों द्वारा सहमति प्रदान की गई। अस्पताल के रख-रखाव, साफ-सफाई एवं सौन्दर्गीकरण पर भी विचार-विमर्श हुआ तथा उससे सम्बन्धित कुछ प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अस्पताल में रोगियों का इलाज गुणवत्ता परक किया जाए और समय से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को दिया जाए।
बैठक में डा० रेनू चौधरी,मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका,डा० वीरेन्द्र सिंह,मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला होम्योपैथिक, चिकित्सा अधिकारी, सईद अहमद, स०वि० अ०प०, प्रेम नारायण द्विवेदी,महेन्द्र कुमार अग्रवाल, समाज सेवी, के०एन० श्रीवास्तव, पूर्व प्रोफेसर, डा० मनीष चौहान, संचालक, सिमहँस हॉस्पिटल, उपस्थित रहे।










