
CRS NEWS रायबरेली गरुवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे महराजगंज शिवगढ़ रोड पर हसनपुर गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घायल पड़े बेसुध युवक मिलने से राहगीरों में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने डायल 112 व एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से युवक को सीएचसी महराजगंज ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस युवक की पहचान में जुटी है। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना का मामला प्रतीत होता है। छानबीन की जा रही है। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं चिकित्सक अनिल भारद्वाज ने बताया कि युवक को मृत अवस्था में सीएचसी लाया गया है।










