
CRS NEWS सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सहिजन गांव में एक बेटे ने लाठी डंडे से पीट पीट कर अपने पिता की हत्या कर दी, घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है, जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, जानकारी के मुताबिक सहिजन गांव निवासी रामराज अपने घर पर अलाव ताप रहा था और उसका बेटा भी साथ में बैठकर अलाव ताप रहा था, दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने पास में रखें लाठी डंडे से अपने पिता रामराज पर कई वार कर दिया जिससे रामराज की मौके पर मौत हो गई, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुटी है, आरोपी बेटा घटना के बाद फरार बताया जा रहा है, घटना स्थल का एडिशनल एसपी कालू सिंह व सीओ सिटी राहुल पाण्डेय ने निरीक्षण किया।










