
दो बाईकों में आमने-सामने भिड़ंत एक की मौके पर मौत दूसरा घायल।
जगतपुर, रायबरेली जगतपुर कस्बे के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर राज रेडीमेड के पास दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों बाइक चालक घायल हो गए घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां पर एक बाइक चालक की मौत हो गई।
सोमवार को 6:30 बजे लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर जगतपुर कस्बे के राज रेडीमेड के पास दो बाईकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें संदीप कुमार सक्सेना निवासी इंदिरा नगर ऊंचाहार की तरफ से रायबरेली जा रहे थे। व अतागंज थाना सलोन निवासी अजय कुमार निर्मल रायबरेली की तरफ जा रहे थे। बाइक सामने टकरा जाने से दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को जगतपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर संदीप सक्सेना की मौत हो गई ।व दूसरे घायल का उपचार किया जा रहा है। सीएचसी के डॉक्टर मनीष मिश्रा ने बताया कि दो लोग सड़क दुर्घटना में घायल अवस्था में आए थे। एक की मौत हो गई है। तथा दूसरे का उपचार किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानेदार बबिता पटेल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।










