
भूमाफियाओं के चंगुल से पट्टे की आवासीय जमीन को प्रशासन ने मुस्तैदी से मुक्त कराकर आवंटियों को दिलाई।
रायबरेली डलमऊ तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत गौरा हरदो में सुशील कुमार, राम नारायण,के नाम पूर्व में पट्टा आवंटन किया गया था लेकिन भूमाफियाओं के चंगुल में दबी जमीन पर अपर जिलाधिकारी के न्यायालय में मुकदमा चलने के बाद आवंटित लोगों के पक्ष में आदेश पारित हुआ लेकिन सन 2019 में कब्जा दिलाया गया तो आवंटित लोगों को भूमाफियाओं के चंगुल से जमीन नही पाई जिसपर आज दिनांक 08-01-2024 को नायब तहसीलदार डलमऊ मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गदागंज पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कब्जा दिलाया गया आवंटित लोगों ने अपना आवासीय जमीन के पट्टे पर कब्जा बडे खुश हुए और मौजूद प्रशासन को खुब सराहा और अभी दो महीने पूर्व आये थाना प्रभारी गदागंज संतोष कुमार सिंह की भी खुब सराहना कर कहा कि प्रशासन की मौजूदगी में हम लोगों को पट्टा मिल गया।










