सरेनी रायबरेली
सरेनी,रायबरेली। सरेनी एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंची मंत्री प्रतिभा शुक्ला। रायबरेली पहुंचकर मंत्री जी ने विकासखंड सरेनी के पाठक खेड़ा गांव में आयोजित हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम में हुई सम्मिलित। इसके बाद मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने जनसभा संबोधित किया संबोधन में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना किसान सम्मन निधि प्रधानमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री आवास योजना हर घर नल हर घर जल योजना आयुष्मान कार्ड योजना अटल पेंशन योजना बाल सेवा योजना जैसे 17 योजनाओं की जानकारी देते हुए जनता को जागरूक किया इसके बाद मंत्री प्रतिभा शुक्ला जी समाजसेवी राममूर्ति सिंह के आवास पर जाकर उनसे शिष्टाचार भेंट किया जहां पर समाजसेवी राम मूर्ति सिंह ने मंत्री प्रतिभा शुक्ला को माल्या अर्पण कर भव्य स्वागत एवं सम्मान भेंट किया समाजसेवी राममूर्ति सिंह द्वारा आयोजित मिलन कार्यक्रम में बाजरे की रोटी एवं चने के साग का मंत्री जी सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को भोजन कराया जिसके लिए मंत्री जी एवं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाजसेवी राममूर्ति सिंह जी का आभार व्यक्त किया और समाजसेवी राममूर्ति सिंह केंद्र कि मोदी सरकार एवं राज्य की योगी सरकार की योजनाओं एवं परियोजनाओं की सराहना करते हुए पुनः आगमन हेतु बीजेपी का वेलकम किया एवं क्षेत्रीय लोगों से अपील कर बीजेपी को विजय बनाने की अपील की है। वही राम मूर्ति सिंह ने कार्यक्रम की कवरेज कर रहे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को माल्यार्पण कर जताई भारी खुशी इसी के साथ मिलन कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।










