
*पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा मकर संक्रान्ति पर्व के दृष्टिगत डलमऊ घाट का निरीक्षण-*
आज दिनांक 09 जनवरी 2024 को पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा क्षेत्राधिकारी डलमऊ के साथ आगामी मकर संक्रांति पर्व के दृष्टिगत डलमऊ घाट का निरीक्षण किया गया तथा समस्त कार्यक्रमों को सकुशल/शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने, घाट को जोड़ने वाले सम्पर्क मार्गों पर श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित अधि0/ कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।










