
रायबरेली
रायबरेली में 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। इसी को लेकर डीएम ने EVM प्रदर्शन केंद्र पर पहुंचकर जागरूकता एवं प्रशिक्षण हेतु शुभारंभ किया है। आपको बता दे कि आज दिनांक 10 जनवरी 2024 दिन बुधवार को समय करीब 12:00 बजे रायबरेली जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ADM वित्त एवं राजस्व कार्यालय के बाहर EVM प्रदर्शन केंद्र का शुभारंभ किया गया, जिसमें जिला अधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में जागरूकता एवं प्रशिक्षण हेतु लोगों को EVM की ट्रेनिंग दी गई और उन्हें EVM के बारे मतदान कैसे करना है उसकी जानकारी दी गई,जिला अधिकारी ने कहा जनपद की समस्त तहसीलों में लोगों को जागरुक किए जाने हेतु प्रदर्शन केंद्र स्थापित किए गए हैं जिससे चुनाव से पहले लोगों को EVM के बारे में जागरूक किया जा सके जिससे मतदान के समय किसी तरह की कोई असुविधा ना हो इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रफुल्ल त्रिपाठी,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पूजा मिश्रा,नायब तहसीलदार ऋषि मिश्रा, व कई राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।










