
CRS NEWS रायबरेली 11 जनवरी। शासन के निर्देशानुसार गुरू तेग बहादुर मार्केट (सुपर मार्केट) में भारत विकसित संकल्प यात्रा कार्यक्रम नगर पालिका परिषद रायबरेली द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि दिनेश प्रताप सिंह राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उ०प्र० एवं बुद्धी लाल पासी जिला अध्यक्ष भाजपा रायबरेली की गरिमामयी उपस्थिति में समय प्रातः 10:00 बजे से 02:00 बजे तक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला शहरी विकास प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग, जिला पूर्ति विभाग, डाक विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के स्टॉल लगाये गये जिसके माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को दी गयी। कार्यक्रम में उद्यान मंत्री के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं शाल देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है की सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है।
इस अवसर पर ईओ नगर पालिका स्वर्ण सिंह के अतिरिक्त सभी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।










