
वांछित अभियुक्त को गदागंज पुलिस ने गिरफतार कर भेजा जेल।
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक वांछित चल रहे व्यक्ति को गिरफतार कर स्थानीय पुलिस ने जेल भेज दिया है अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया था अभियुक्त नागेन्द्र कुमार उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्र इन्दपाल निवासी ग्राम बबुरिहा मजरे धर्मापुर कैली महामाया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार करने वाली टीम उपनिरीक्षक अखिल तोमर, उपनिरीक्षक वकील खान, कांस्टेबल करन चौरसिया, रोहित कुमार वहीं गदागंज थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफतार कर जेल भेज दिया गया है










