घने कोहरे के चलते अज्ञात वाहन से कार टक्कर, महिला सहित तीन की मौत!
CRS पुवायाँ/शाहजहाँपुर-पुलिस थाना से एक किलोमीटर आगे बंडा रोड पर शनिवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया!
अज्ञात वाहन से टकराकर कार के परखच्चे उड़ गए, जबकि उसमें सवार युवती समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई!
पुवायाँ नगर से सटे बंडा रोड पर मिनी चीनी मिल के पास अज्ञात वाहन से स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूपी 14- डीए/7303 टकरा गई! टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कर के परखच्चे उड़ गए!
कार के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार युवक और युवती को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज शाहजहाँपुर ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया! मृतकों की पहचान, थाना बंडा के गांव पूरनपुर निवासी रमेश तिवारी के पुत्र मयंक तिवारी (35), उसके साथी 38 वर्षीय बबलू यादव निवासी गांव पटना थाना बंडा और 30 वर्षीय युवती रानू के रूप में हुई!









