

कूटरचित दस्तावेज के आधार पर चिकित्सा विभाग में नौकरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार-
अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 18 मई 2022 को थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा रात्रि गश्त/संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिरखास की सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या-136/2020 धारा 419,420,467,468,471 भादवि के वांछित कूटरचित दस्तावेज के आधार पर चिकित्सा विभाग में नौकरी करने वाले आरोपी विकास कुमार पुत्र रनवीर सिंह निवासी खड़ौउआ थाना बागवाला जनपद इटा को थानाक्षेत्र के सीएचसी लालगंज के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है जिसके विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-विकास कुमार पुत्र रनवीर सिंह निवासी खड़ौउआ थाना बागवाला जनपद इटा ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह थाना लालगंज-रायबरेली ।उप-निरीक्षक श्री दिलीप कुमार राय थाना लालगंज रायबरेली ।आरक्षी पालेन्द्र कुन्तल थाना लालगंज रायबरेली ।










