
CRS NEWS रायबरेली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 16 जनवरी 2024 को थाना सरेनी पुलिस टीम ने थाना सरेनी पर पंजीकृत मुकदमा में वांछित अपराध संख्या-02/2024 धारा-2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द अधिनियम के अभियुक्त रोहित यादव पुत्र सिद्धनाथ निवासी ग्राम पूरे भागू मजरे डलमऊ थाना डलमऊ जनपद रायबरेली को मुराई बाग चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके विरूद्ध थाना सरेनी पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है।










