
निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश।
23 अक्टूबर को जनपद में सम्पन्न होगा लखनऊ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक का मतदान।
रायबरेली- 22 अक्टूबर 2026, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को जनपद में निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन कार्यों को पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता एवं समयबद्धता के साथ सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।
विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत लखनऊ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए जनपद में 23 अक्टूबर 2026 को मतदान सम्पन्न कराया जाएगा। मतदान प्रक्रिया को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए निर्धारित पोलिंग पार्टियों को आज राजकीय इंटर कॉलेज से रवाना किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान कार्मिकों की रवानगी तथा निर्वाचन से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाएं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सम्पन्न हों।
जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण रखी जाएं तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम, क्षेत्राधिकारी नगर आशीष निगम, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।






