
CRS NEWS रायबरेली उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने निगोहा के ग्रामसभा,दखिना शेषपुर में भोले बाबा सेवा समिति द्वारा आयोजित भोले बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें संस्करण में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रह कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। साथ ही सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया।
इसके उपरांत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत आच्छादित अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को आवश्यक वस्तुओं का वितरण सुनिश्चित कराए जाने हेतु खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित विकास खंड सतांव के ग्रामसभा कृष्णपुर ताला में मां अन्नपूर्णा फेयर प्राइस शॉप का लोकार्पण किया। इस फेयर प्राइस शॉप के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं का वितरण कराया जाना सम्भव हो सकेगा, उचित दर दुकानों में आवश्यक वस्तुओं के वितरण के साथ-साथ, सी०एस०सी० स्थापना, विभिन्न प्रकार के बिल जमा किए जाने, ई-स्टाम्प तथा 05 किग्रा० के छोटे सिलेण्डरों के बिक्री जैसे अतिरिक्त कार्य भी सम्भव हो सकेंगे।
*उद्यान मंत्री विकसित भारत संकल्प यात्रा में हुए शामिल*
रायबरेली जनपद के विकास खंड सतांव के ग्रामसभा कृष्णपुर ताला में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तत्वाधान में आयोजित सभा में मुख्यातिथि के रूप में सम्मिलित होकर उपस्थित जनता-जनार्दन को संबोधित करते हुए मा0 प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व वाली केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी साझा किया।
कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना,गोल्डन कार्ड,आयुष्मान कार्ड,उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि आदि के प्रमाण पत्र दिए तथा उपस्थित ग्रामवासियों को मोदी सरकार द्वारा विकास की गारंटी का आश्वासन दिया व पंच प्रण की शपथ दिलायी। भारत वर्ष को विकसित और समृद्ध बनाने का संकल्प लिया।
इसके उपरांत स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ऊंचाहार विधानसभा के विकास खंड रोहनिया के ग्रामसभा मिर्जापुर ऐहारी स्थित बूढ़े बाबा मंदिर में साफ सफाई कार्य किया।
अपने क्षेत्रवासियों के सेवा के क्रम में विकास खंड रोहनियां और विकास खंड ऊंचाहार में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया। सभी उपस्थित क्षेत्रवासियों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याण में शुरू की गई योजनाओं एवं उनसे हो रहे लाभ के बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्र के विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा किया ।










