पूर्व चेयरमैन को पालिका परिषद में दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि!

CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ समाज सेवी इमरान खाँ की दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए नगर पालिका परिषद में शोक सभा का आयोजन किया गया! शोक सभा के दौरान 2 मिनट का मौन रख कर उन्हे भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई! नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी श्रीमती कल्पना शर्मा के नेतृत्व में दिन के 11 बजे मुख्य कार्यालय के बाहर पालिका वोर्ड के समस्त सम्मानित सभासदो एवं पालिका कर्मचारियों ने उपस्थित होकर श्री खान की आत्मा की शान्ति के लिए होकर 2 मिनट का मौन रख कर श्राद्धांजलि दी और इसके बाद पालिका में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया!
बताते चले कि पूर्व चेयरमैन वरिष्ठ समाज सेवी और वर्तमान चेयरमैन श्रीमती हाजरा बेग़म के पति श्री इमरान खाँ का लम्बी बीमारी के बाद मंगल को दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान अचानक निधन हो गया था! उनके अचानक निधन की खबर मिलते ही नगर भर में मातमी माहौल बन गया था! उसी दिन मंगलवार देर शाम मुस्लिम रीति से श्री इमरान खाँ को नगर के उम्मरपुर ईदगाह स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्देखाक़ किया गया था!









