इच्छुक किसान आवेदन पत्र 31 जनवरी तक करें जमा।
CRS NEWS रायबरेली, 18 जनवरी 2024 उप कृषि निदेशक विनोद कुमार ने जनपद के समस्त किसानों से कहा है कि किसान सम्मान योजनान्तर्गत रबी वर्ष 2023-24 हेतु राज्य स्तर जनपद स्तर तथा विकास खण्ड स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने हेतु कृषको का पंजीकरण प्रारम्भ हो गया है। उन्होंने कहा है कि इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु इच्छुक किसान अपने विकासखण्ड के राजकीय बीज भण्डार से आवेदन पत्र प्राप्त कर पूर्ण विवरण भरकर रुपये 10 मात्र राजकीय शुल्क के साथ अपने विकास खण्ड के राजकीय बीज भंडार पर 31 जनवरी 2024 तक जमा करना सुनिश्चित करें। जमा किये गये शुल्क की रसीद राजकीय बीज भण्डार प्रभारी द्वारा अनिवार्य रूप से दी जायेगी।










