
CRS NEWS रायबरेली, 18 जनवरी 2024 जवाहर नवोदय विद्यालय रायबरेली में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु वर्ष 2024-25 होने वाली चयन परीक्षा 20 जनवरी 2024 (शनिवार) को दोपहर 11ः30 बजे से 01ः30 बजे के मध्य जनपद के सभी 18 विकास खण्डों के पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
जवाहर नवोदय विद्यालय रायबरेली के प्राचार्य चंदन बागीश ने जानकारी देते हुए सभी अभ्यर्थी से कहा है कि अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय की वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर उपलब्ध है जिन्हें अभ्यर्थी डाउनलोड करके अपने आधार कार्ड के साथ परीक्षा केन्द्रों पर प्रातः 10ः30 बजे उपस्थित हों।










