
CRS NEWS रायबरेली, 20 जनवरी 2024 प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने हर गांव-अयोध्या, हर मंदिर-अयोध्या धाम के अन्तर्गत विकास खंड हरचंदपुर हनुमान कुटी मंदिर में साफ-सफाई किया तथा हनुमान जी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं हनुमान जी से रायबरेली वासियों के सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके बाद मा0 मंत्री ने विकासखंड हरचंदपुर व बछरावां में आयोजित कंबल वितरण समारोह में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया। पश्चात कार्यक्रम में पधारे सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए उनसे प्रभु श्रीराम के आगमन के अवसर पर अपने आस-पास हर मंदिर-हर गांव में साफ सफाई कर आगामी 22 जनवरी को दीप प्रज्जवलित करने हेतु आवाहन किया।










