
ऊंचाहार, रायबरेली खेतों में काम करने जा रही महिला ने पड़ोसियों पर गाली गलौज करने के साथ बलात्कार का प्रयास करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विपक्षियों को कामयाबी न मिलने पर ब्लाऊज फाड़ डाला और गुप्तांगों को नोच ने लगे। पीड़िता ने समाधान दिवस में डीएम से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला का आरोप है कि उसका पति जीविकोपार्जन के लिए बाहर शहर में रहता है। छोटे छोटे बच्चों के साथ वह गांव में रहती है। गांव के ही दो सगे भाई आए दिन उसके साथ विवाद करते रहते हैं। आरोप के मुताबिक पीड़िता शुक्रवार की सुबह अपने खेतों में काम करने जा रही थी। पीड़िता विपक्षीगणों के घर के पास पहुंची ही थी की तभी एक महिला समेत दो सगे भाईयों ने उसे घेर लिया और गन्दी गन्दी गालियां देनी लगे प्रतिवाद करने पर सभी उसके साथ मारपीट करने लग गए। आरोप है कि विपक्षियों ने उसे घर में घसीटकर बलात्कार करने का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर गांव के लोग जमा हो गए। सफल न होने पर विपक्षियों ने उसका ब्लाऊज फाड़ दिया और गुप्तांगों को नोचने लगे। पीड़िता का कहना है कि विपक्षीगण उसके साथ पारिवारिक रंजिश रखते हैं। जिससे जान का खतरा बना हुआ है। पीड़िता ने इसके पूर्व में भी कई बार अश्लील हरकत करने की शिकायत कोतवाली में की थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। यही कारण है कि इतनी बड़ी घटना घटित हो गई। पीड़िता ने शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई करने आई डीएम से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।










