
ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए घूम रहे आवारा जानवरों को बीडीओ अशोक सचान ने भेजवाया गौशाला।
गदागंज रायबरेली।
गदागंज क्षेत्र के विकास खण्ड दीनशाह गौरा के जलालपुर धई ग्राम सभा में घूम रहे आवारा जानवरों को बीडीओ व प्रधान ने भेजवाया गौशाला जलालपुर धई ग्राम पंचायत में गांववासियों ने घूम रहे आवारा जानवरों को एक जगह इकट्ठा कर ग्राम प्रधान को सूचना दी वहीं जलालपुर धई ग्राम प्रधान ऋषि प्रसाद व ग्रामवासियों द्वारा दीनशाह गौरा विकास खण्ड अधिकारी अशोक सचान को जानकारी दी बीडीओ दीनशाह गौरा अशोक सचान ने ग्राम वासियों द्वारा आवारा जानवरों को जो पकड़ कर एकत्रित किए गए थे उनको ग्राम प्रधान के सहयोग से धूता गौशाला भेजवाया गया वहीं जलालपुर धई के ग्राम वासियों का कहना है आवारा जानवरों द्वारा फ़सल का नुक़सान पहुंचाया जा रहा है रास्ते में आने जाने वाले राहगीर भी आए दिन चोटिल होते रहते है










