
गदागंज थाना में स्थित मंदिर को भगवान श्री राम प्राण प्रतिष्ठा मे भव्य सजाया गया
रामचरित मानस पाठ कर दीपोत्सव मनाया गया।
गदागंज रायबरेली।अयोध्या धाम में हुए भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अधिकतर घर मंदिर राममय हो गए। गदागंज थाना के मंदिर में थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के ने पूजा पाठ आरती एवं रामोत्सव व भंडारे का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं गदागंज थाना में रामोत्सव में रामचरित मानस का पाठ कर धूमधाम से दीपोत्सव मनाया गया क्षेत्र में राम भक्तों के द्वारा राम दरबार की भव्य झांकी निकाली गई। राम के जयकारों के साथ झांकी निकाली गई जिस पर राम लक्ष्मण और हनुमान की झांकियां सजाई गई। जगह-जगह पर सजी हुई मनमोहक झांकी एवं भंडारो के कार्यक्रम रखे गए गदागंज थाना में भी थाना परिसर में स्थित मंदिर को सजाया गया गदागंज थाना प्रभारी व क्षेत्रीय लोगों द्वारा श्रीरामचरितमानस का पाठ कर रामोत्सव कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित कर धूमधाम से श्री रामोत्सव श्री राम प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम मनाया गया।










