अयोध्या में चल रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मां दुर्गा के मंदिर पर सरिता लाइटहाउस लल्ली की चक्की के द्वारा किया गया प्रसाद वितरण l
क्राइम रिपोर्ट सर्च न्यूज़ एजेंसी सह संपादक इंतजार सिंह
CRS- गड़ागंज -रायबरेली जी हां जैसा कि आप लोग जानते हैं कि अयोध्या में आज हो रही दिव्य अलौकिक राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रायबरेली में भी गजब का उत्साह नजर आ रहा है। प्रभु श्री रामचंद्र जी के आगमन के उपलक्ष्य के अवसर पर रायबरेली के लल्ली की चक्की में भव्य मंदिर को सजाकर हवन और दीप प्रज्वलित किया गया जिसमें महिलाओं के द्वारा जमकर नाच गाने के साथ देर रात तक राम भक्त झूमते रहे सरिता लाइटहाउस लल्ली की चक्की रमेश सविता के द्वारा बड़ी विधि विधान से पूजा अर्चना की गई अनिल सविता समेत आदि सैकड़ो की भीड़ उपस्थित रही l










